तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र अनपरा थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड पर शुक्रवार की रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने इलाके में हलचल मचा दी। यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर संपत्ति विवाद में अपने ही पिता की छत पर लेकर जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना पड़ोसियों अथवा किसी परिवारिक सदस्य ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही समाज के जिम्मेदार लोगों से लेकर आम जनता तक में भारी आक्रोश और गुस्सा फैल गया।स्थानीय समाज में भारी आक्रोश, पुलिस ने संभाला मोर्चावीडियो के वायरल होते ही क्षेत्रीय नागरिकों और परिजनों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। अनपरा पुलिस ने घटना की गंभीरता को भांपते हुए तत्काली कार्रवाई करते हुए पीड़ित पिता, आरोपी बेटे और उसके दोस्त सहित दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति रही, जिसे पुलिस टीम ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती और सतर्क निगरानी जारी है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर रही है और कार्यवाही की बात सामने आ रही है ।
संपत्ति विवाद के चलते टूटा रिश्तों का भरोसापुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता और बेटे के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद जारी था। इसी विवाद ने इनका संबंध इतना बिगाड़ दिया कि पारिवारिक झगड़ा इस कदर हिंसक हो गया। थानाध्यक्ष अनपरा ने आश्वस्त किया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है, और वायरल वीडियो फुटेज की जांच भी कराई जा रही है, जिससे सच्चाई जल्द सामने आए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।समाज में चर्चाओं का बाजार गर्म, चिंता में नागरिकइस घटना ने न सिर्फ क्षेत्रीय समाज बल्कि पूरे जिले को झकझोरकर रख दिया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किस तरह पारिवारिक कलह और आपसी अविश्वास रिश्तों को हिंसा तक पहुँचा रहे हैं। सामाजिक विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं समाज के ताने-बाने को कमजोर करती हैं और हमें पारिवारिक संबंधों व मूल्यों की मर्यादा बनाए रखने के लिए संवेदनशीलता और संयम जरूरी है।पुलिस की सख्त हिदायत, समाज को दिया संदेशपुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समाज में कानून हाथ में लेने या पारिवारिक संबंधों में इस तरह की हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस सतत निगरानी कर रही है।





