तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रघुवर होटल के पास बीती रात एक पुलिस कांस्टेबल से मोटर साइकिल हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी हाथापाई में बदल गई।थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई। शांति भंग करने के आरोप में चार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत अभियोजन दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में उत्सव कुमार (24) पुत्र श्यामलाल पाल, अशोक कुमार कुशवाहा (50) पुत्र शिवशंकर कुशवाहा, विशाल कुमार (29) पुत्र लल्लू ठाकुर तीनों निवासी ग्राम मकरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा झारखंड तथा शशिकांत (29) पुत्र गीता प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम ऐर्की, थाना जहानाबाद, जिला जहानाबाद (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया है।





