तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार सोनभद्र में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में 01 बंदियों के मुकदमें निर्णीत किया गया
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज दिनांक 30.10.2025 को जिला कारागार, सोनभद्र का निरीक्षण विधिक जागरूकता शिविर महिला बन्दियों के बावत् आयोजित एवं मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन श्री शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र, श्री अरून कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक, सोनभद्र जेलर श्री अरविन्द कुमार सिन्हा, उप कारापाल श्री गौरव कुमार एवं श्री शशांक पटेल तथा श्री जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।

जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में श्री आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा कुल 06 मामले चिन्हित किये गये थे। जिसमे से 01 अभियुक्त ने जुर्म स्वकृति के आधार पर अपने विरूद्ध चल रहे मामलें को अन्तिम रूप से निर्णीत कराया।
जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों से एक-एक करके बातचीत किया गया तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई कई बंदियों द्वारा बताया गया कि वे जुर्म स्वीकृति के आधार पर अपने विरूद्ध चल रहे मुकदमों का निस्तारण कराना चाहते है। इस संबंध में जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों का प्रार्थना पत्र नियमानुसार संबंधित न्यायालय को प्राप्त करावें ।






