तेज एक्सप्रेस न्यूज़ –
(दुद्धी सोनभद्र )थाना समाधान दिवस पर दुद्धी थाने में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में सुनी गई लोगों की जनसमस्याएं इस दौरान कुल आठ प्रार्थना पत्र फरियादियों के द्वारा सामने आए जिसमें दो मामलों का निस्तारण किया गया शेष मामलों के समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया, वही राजस्व के मामलों की शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए इस मौके पर एस एस आई सुरेश द्विवेदी उपनिरीक्षक श्याम जी यादव मिट्ठू राजभर राधेश्याम सहित क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।






