तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में पुलिस ने जमीनी विवाद के चलते पिता की हत्या करने वाले पुत्र और बहू को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को ग्राम बकवार निवासी अमरनाथ और उसकी पत्नी अर्चना ने जमीनी विवाद के चलते अमरनाथ के पिता लालधारी पर कुदाल से हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान लालधारी की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना पन्नूगंज में मुकदमा अपराध संख्या 207/25 धारा 105 बी.एन.एस., 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में वांछित अभियुक्त अमरनाथ और अर्चना कसारी पोखरा के पास मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीन की हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में आवेश में आकर उन्होंने यह वारदात की थी।अमरनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो रक्तरंजित कुदाल बरामद की हैं। अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण –अमरनाथ पुत्र स्व. लालधारी, निवासी ग्राम बकवार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष।अर्चना पत्नी अमरनाथ, निवासी ग्राम बकवार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 33 वर्ष।बरामदगी –
दो अदद रक्तरंजित कुदाल (आला-ए-कत्ल)।गिरफ्तारी टीम –
अखिलेश कुमार मिश्र (प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नूगंज), उपनिरीक्षक शिवबदन यादव, आरक्षी सोनू कनौजिया, आरक्षी दीपक गिरी, महिला आरक्षी ममता यादव।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





