थाना कोन पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के साथ-साथ वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को गिरफ़्तार किया है।जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान बोदार पेट्रोल पंप के पास ग्राम बोदार से मुकदमा संख्या 230/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम थाना कोन से संबंधित दो अभियुक्त भागने की फिराक में थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणअंसार पुत्र अजीमुद्दीन निवासी – पड़रछ टोला कुडवा, इस्लामनगर, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।विमल चौधरी उर्फ जोखू चौधरी पुत्र राजीव उर्फ राजू चौधरी निवासी देवगाना टोला हडकुंडी, थाना मेराल, जनपद गढ़वा (झारखंड)।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीमप्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंहउपनिरीक्षक विरेन्द्र वर्मा (चौकी प्रभारी बागेसाती)उपनिरीक्षक रामगोविन्द यादवहेड कॉन्स्टेबल रमेश सिंह चौहानहेड कॉन्स्टेबल अनिल सरोजहेड कॉन्स्टेबल ईश्वर चन्द्र सिंहहेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र चौहान
(सभी थाना कोन से संबद्ध)

Leave a Comment