एसपी ने सुनी जनता की आवाज

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जनता की उम्मीदों का बड़ा सहारा बना। जनपद के कोने–कोने से पहुंचे फरियादियों की भीड़ में न सिर्फ समस्याओं की विविधता दिखाई दी, बल्कि पुलिस अधीक्षक ने हर शिकायत को गंभीरता से सुनकर यह संदेश भी दिया कि—“पुलिस का दरवाज़ा जनता के लिए हमेशा खुला है।”

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने अपने विशिष्ट अंदाज़ में प्रत्येक फरियादी को धैर्यपूर्वक सुना, उनकी परेशानियों का बारीकी से संज्ञान लिया और त्वरित प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि

– शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
– कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे न्याय दिलाना ही पुलिस की असली सफलता है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक सक्रिय व संवेदनशील बनाने के निर्देश देते हुए यह भी कहा कि आम नागरिकों को छोटी–छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय न आना पड़े। अधिकारी और थाना प्रभारी स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख़्त लेकिन संवेदनशील संदेश देते हुए कहा थाना जनता का पहला संपर्क बिंदु है; इसलिए व्यवहार में संवेदनशीलता और कार्यवाही में पारदर्शिता अनिवार्य है।”

इधर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसुनवाई कर आमजन से संवाद स्थापित कर रहे हैं। शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की व्यवस्था से जनता और पुलिस के बीच विश्वास का पुल और मजबूत हुआ है।

जनता दर्शन का यह सत्र न केवल फरियादियों की उम्मीदों को संबल देता दिखा, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता भी साफ झलकती रही।

Leave a Comment