तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस सेवा जैसे चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण कार्यक्षेत्र में मानसिक संतुलन, संयम और सकारात्मक सोच को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सोनभद्र में प्रशिक्षणरत 500 प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए हार्टफुलनेस ध्यान एवं आंतरिक शुद्धिकरण पर आधारित तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी लाइंस के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। हार्टफुलनेस टीम द्वारा संचालित इस शिविर में प्रशिक्षु आरक्षियों को तनाव से मुक्ति, ध्यान की वैज्ञानिक विधि, भावनात्मक संतुलन और आंतरिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। शिविर के दौरान आरक्षियों को नियमित ध्यान अभ्यास कराया गया, जिससे उन्होंने मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मनियंत्रण का प्रत्यक्ष अनुभव किया।
हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल ने बताया कि ध्यान के माध्यम से व्यक्ति हर क्षण जागरूक रहना सीखता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। वहीं आंतरिक शुद्धिकरण से मन की नकारात्मकता दूर होती है और जीवन की परिस्थितियों को स्पष्ट एवं सकारात्मक दृष्टि से देखने की शक्ति विकसित होती है। तीसरे दिन के सत्र में प्रशिक्षु आरक्षियों को आंतरिक स्व से जुड़ने का अभ्यास कराया गया, जिससे वे ईश्वरीय स्मृति के साथ भौतिक जीवन को भी संतुलन और उत्कृष्टता के साथ जी सकें।
शिविर का आयोजन प्रभारी आरटीसी मनोज कुमार सिंह एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में किया गया। हार्टफुलनेस टीम के प्रशांत कुमार भारती एवं डॉ. वैभव (फिजियोथैरेपिस्ट) द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एवं समापन किया गया।
तीन दिवसीय इस शिविर से प्रशिक्षु आरक्षियों में मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच और अनुशासन की भावना का विकास हुआ, जो आने वाले समय में उनकी सेवा को और अधिक संवेदनशील, सशक्त और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





