झारखण्ड मुक्ती मोर्चा एवं इंडिया गठबंधन ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती

IMG-20260111-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार :- झारखण्ड मुक्ती मोर्चा एवं इंडिया गठबंधन प्रखण्ड केतार की ओर से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड राज्य के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष लालेश्वर राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर्पूरी चौक स्थित कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता गुरु जी ने आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आंदोलन और विचारों के कारण ही झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता ने सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और सामाजिक एकता को मजबूत किया जाए, ताकि उनके सपनों का झारखंड बनाया जा सके।

उप प्रमुख शंभू सिंह खरवार ने कहा कि झारखंड राज्य के प्रणेता का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

About the Author

Leave a Reply