पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकान चोरी में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी व भारी मात्रा में शराब बरामद

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देशी शराब व बीयर की दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी सहित भारी मात्रा में शराब बरामद की है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ऑपरेशन) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर एवं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना पन्नूगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पकरहट क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति नहर के रास्ते होते हुए ग्राम सिकरिया की ओर जा रहे हैं। मुखबिर ने आशंका जताई कि उक्त व्यक्ति दिनांक 10/11 जनवरी 2026 की रात्रि में ग्राम पकरहट स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान में हुई चोरी की घटना में संलिप्त हो सकते हैं और पुनः चोरी की नीयत से रेकी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस बल को देखते ही तीनों संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीती 10/11 जनवरी की रात लगभग 12 बजे ग्राम पकरहट स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान में चोरी की थी और आज फिर चोरी की योजना के तहत इलाके की रेकी करने आए थे पुलिस द्वारा अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए दिनांक 14 जनवरी 2026 को रात्रि 21:20 बजे विधिवत हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹14,160 नकद, दो पेटियों में कुल 90 अदद देशी शराब (बंटी-बबली), एक झोले में 44 पीस देशी शराब तथा एक अन्य झोले से 16 अदद बीयर कैन (ट्यूबॉर्ग) बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्तों में साहिद पुत्र स्वर्गीय शमीम निवासी ग्राम पगिया थाना करमा (उम्र लगभग 21 वर्ष), ओमप्रकाश पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ओईनी चौबे थाना करमा (उम्र लगभग 19 वर्ष) तथा प्रियांशु जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, हाल पता मिल्लत नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 19 वर्ष) शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उप निरीक्षक शिवबदन यादव, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार सिंह एवं कांस्टेबल दीपक गिरी थाना पन्नूगंज शामिल रहे।
पन्नूगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की

Leave a Reply