चोरी की पांच मोटरसाइकिल व एक तंमचा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

IMG-20210728-WA0021.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा चोरी की पांच मोटरसाइकिल व एक तंमचा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बारा बिहार बार्डर कर्मनाशा पुल थाना गहमर जनपद गाजीपुर से देर रात दिलीप चौहान पुत्र राजन चौहान ग्राम नवली थाना रेवतीपुर गाजीपुर के पास से एक तंमचा 12 बोर मय दो कारतूस 12 बोर व मनोज ठठेर पुत्र रामबचन ठठेर निवासी ग्राम संतरामगंज भदौरा थाना गहमर गाजीपुर को पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।जिसके सम्बन्ध में थाना पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिनारायण शुक्ल चौकी प्रभारी सेवराई थाना गहमर व कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा,मुख्य आरक्षी अनिल पटेल,आरक्षी अभिषेक कुमार व संजय कुमार यादव शामिल रहे।

About the Author

Leave a Reply