जनवरी में 151 चोरी मोबाइल लौटाए, 30 लाख की ठगी नाकाम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। साइबर अपराध की कमर तोड़ने और खोए मोबाइल फोन बरामद करने के विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस ने जनवरी 2026 में कमाल कर दिखाया। सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 151 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है!सभी फोन विधिक प्रक्रिया के बाद असली मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता और जनसेवा की जमकर तारीफ की।पिछले महीने दिसंबर 2025 में भी 253 खोए मोबाइल लौटाए गए थे। लगातार दो महीनों की यह सफलता पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनता के प्रति संवेदनशीलता का जीता-जागता प्रमाण है। सर्विलांस सेल, एसओजी और थाना स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर उन्हें आगे भी जनसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Comment