दुद्धी में प्रा.शि. संघ के मंडल मंत्री भोलानाथ अग्रहरि का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। बीआरसी कार्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित मंडल संगठन मंत्री भोलानाथ अग्रहरि का शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। लोकप्रिय शिक्षक नेता को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे ने कहा कि दुद्धी जैसे अति पिछड़े ब्लॉक से उठकर भोलानाथ जी ने मंडल स्तर पर अपनी उपयोगिता सिद्ध की। उनकी लोकप्रियता उनके कर्मों का परिणाम है।महामंत्री लोकपति वर्मा ने कहा कि सोनभद्र के शिक्षक जगत में हर्ष व्याप्त है कि भोलानाथ जैसे कर्मठ शिक्षक इस मुकाम पर पहुंचे।
इस अवसर पर मो. आजम, बृजेश मौर्य, तत्सत तिवारी, राजेश झा, राकेश शर्मा, शशिकांत, प्रवीण द्विवेदी, महावीर सोनी, नीरज पांडेय, लाल बहादुर, अखंड, बलवंत सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment