महाशिवरात्रि व होली को लेकर कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन (सोनभद्र)।आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व होली को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने की।
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेलों की जानकारी ली गई। इस दौरान रानीडीह स्थित गुप्ता धाम, तोरवा, खेमपुर, कोन, पाण्डू चट्टान एवं कुडवा में लगने वाले मेलों का स्थलीय सत्यापन किया गया। साथ ही होली पर्व पर होने वाले होलिका दहन स्थलों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई।
प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी मेला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोष पासवान, राजेश्वर, विदेश निषाद, सरफराज, सुधीर जायसवाल, वसीउल हसन, अब्दुल रजीक, राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, अरविंद सिंह, जगरनाथ पासवान, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। साथ ही थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment