तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र/13 फरवरी 2026जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षणजिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न अनुभागों और विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अपनाया। पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त रख-रखाव और स्वच्छता की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग, सामान्य कार्यालय, पासपोर्ट अनुभाग, राजस्व सहायक अनुभाग, ई.आर.के./आंग्ल अनुभाग, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, मुख्य राजस्व अनुभाग तथा नजारत अनुभाग सहित सभी प्रमुख कक्षों का बारीकी से जायजा लिया। प्रत्येक पटल पर पहुंचकर लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कर्मचारियों से फाइलों की स्थिति पर सवाल किए। अनुभागों में पुरानी फाइलें व महत्वपूर्ण पत्रावलियां अव्यवस्थित पड़े मिलने पर उन्होंने व्यवस्थित संधारण के आदेश जारी किए।�पत्रावलियों का प्रबंधन सुव्यवस्थित होजिलाधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव इस प्रकार होना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत खोजा जा सके और नए कर्मचारी भी आसानी से उपलब्ध करा सकें। कार्यालयीन कार्यों का संपादन विभागीय अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है, अधीनस्थों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय आदेशों व नियमों का गहन अध्ययन करने और स्वयं मार्गदर्शन में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी स्तर पर त्रुटि मिलने पर संबंधित अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई व सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने कहा कि कार्यालय कक्षों के साथ ही पूरे परिसर में स्वच्छता का स्तर उच्च बनाए रखा जाए। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने अनुभागों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करें। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तकनीकी सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण से कलेक्ट्रेट कर्मियों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह पहले भी विकास भवन व अन्य कार्यालयों में साफ-सफाई व व्यवस्था पर सख्ती बरत चुके हैं। लापरवाही क्षम्य नहीं होने का संदेश देकर उन्होंने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का संकल्प दोहराया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, कलेक्ट्रेट नाजिर बाबू लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे






