महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़ हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र हुआ भक्तिमय

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)महाशिवरात्रि का त्यौहार क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। एनटीपीसी आवासीय परिसर में रिहन्देश्वर शिव मंदिर बीजपुर स्थित बेड़िया हनुमान मंदिर दुधहिया मंदिर,सिरसोती शिव मंदिर जरहा के अजीरेश्वर धाम,बकरिहवा सेवकाडाँड़ सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तो का दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा।श्रद्धालु फल फूल दूध बेलपत्र धूप दीप नारियल अगरबत्ती आदि पूजन सामग्री लेकर मंदिर परिसरों में अपनी बारी का घण्टो इंतजार करते नजर आए।समूचा क्षेत्र हर हर महादेव बोल बम के उदघोष से गूंज उठा।जरहा स्थित अजीरेश्वर महादेव धाम में दो दिवसीय ऐतिहासिक विशाल प्राचीन मेले का आयोजन मंदिर निर्माण समिति एंव अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया।मेले में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित आस पास के गाँवो से हजारों ग्रामीण पहुँच कर दर्शन पूजन के बाद मेले की प्रसिद्ध गुड़िया जलेबी का आनन्द लिया।महिलाओं बच्चों ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया मेले में गुड़ की जलेबी आकर्षण का केंद्र रही जिसका ग्रामीणों ने अजीर नदी किनारे बैठ कर स्वाद चखा।मेले में मंदिर समिति की ओर से प्रसाद वितरण की ब्यवथा की गयी थी।स्वयम सेवी भक्तो ने जगह जगह शुद्ध जल की व्यवस्था भी की हुई थी।

मेले और दर्शन पूजन की ब्यवस्था में मन्दिर समिति के पदाधिकारी जगह जगह डटे थे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने पास रखते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस और पीएसी बल के साथ मंदिर समिति के वालेंटियर वाकी टाकी से जगह जगह तैनात थे।पुलिस ने इस वर्ष सुरक्षा ब्यवस्था के साथ वाहनों की पार्किंग को दूर खड़ा करने की ब्यवस्था कर सुरक्षा और आवागमन को सुगम बना रखा था जिसकी लोग प्रसंसा करते रहे।

Leave a Comment