कनहर सिंचाई परियोजना का एससी /एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने किया दौरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान / चन्दन

दुद्धी / सोनभद्र

निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का आज एससी /एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने दौरा किया इस दौरान उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कार्यों की प्रगति जानी साथ ही विस्थापितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना और निस्तारण का आश्वासन दिया।
मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री इश्चर प्रसाद निराला, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रवि कुमार श्रीवास्तव अवर अभियंता ज्ञानेद्र कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, दिग्विजय सिंह गौतम उपस्थित रहे।

Leave a Comment