दुद्धी में वैश्विक नगरोदय मार्केट बनेगा, जल निगम ने 153 लाख का टेंडर जारी किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड-11 में तहसील के सामने खाली जमीन पर जल निगम 20 दुकानों वाला वैश्विक नगरोदय मार्केट, पार्किंग और शौचालय बनवाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश जल निगम ने इस काम के लिए सी एंड डीएस में रजिस्टर्ड ठेकेदारों से ई-टेंडर मांगे हैं। निर्माण पर कुल खर्च 153.18 लाख रुपये (जीएसटी रहित, लेबर सेस समेत) आएगा।
टेंडर की डिटेल यूपी सरकार की ई-प्रोक्योरमेंट साइट https://etender.up.nic.in से 6 अप्रैल से 4 मई 2026 तक डाउनलोड हो सकेंगे। ई-निविदा 4 मई शाम 5 बजे तक जमा करनी है। 5 मई सुबह 11 बजे सोनभद्र में जल निगम के प्रोजेक्ट कार्यालय यूनिट-38 में टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर फॉर्म की कीमत 10 हजार और 18 प्रतिशत जीएसटी है।
जल निगम ने कहा कि सारी जानकारी वेबसाइट www.cdsupjn.org और ई-टेंडर पोर्टल पर मिलेगी। कोई शुद्धिपत्र (कॉरिजेंडम) सिर्फ ऑनलाइन आएंगे, अखबार में नहीं। ठेकेदार लोग रोज चेक करते रहें।
यह मार्केट बनने से दुद्धी में व्यापार चमकेगा और लोगों को पार्किंग-शौचालय की सुविधा मिलेगी।

About the Author

Leave a Reply