तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालयीय परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।महाविद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर बताया कि परीक्षा फार्म 8 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक भरे जा सकेंगे। फार्म भरने के बाद इसकी हार्ड कॉपी 17 अप्रैल 2026 तक महाविद्यालय में जमा करनी होगी। स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, जबकि स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा लिखित रूप से आयोजित की जाएगी।प्रभारी प्राचार्य राजेश भारती ने छात्र-छात्राओं से समयसीमा का पालन करने और किसी प्रकार की असुविधा से बचने की अपील की है।बताया कि इस संबंध में महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।





