
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर
संवाददता प्रदीप दुबे
गाजीपुर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर बने बैगन टावर मेंटेनेंस कारखाना के पूर्वी छोर पर 29 लाख रुपए की लागत से जल निकासी के लिए नाला ड्रेन का निर्माण किया जाएगा lइस संबंध में भाजपा नेता अनिल कुमार पांडे ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन रोड के खराब सड़कों के मरम्मत व नाला निर्माण की मांग कियाl पूर्व में भी दुल्लहपुर निरीक्षण में आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर को श्री पांडे सहित प्रतिनिधिमंडल ने नाला निर्माण की मांग पत्रक देकर किया था इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक जी के पंजियार ने बताया जल निकासी की समस्या को देखते हुए जल्द ही दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर नाला निर्माण का कार्य शुरू होगा जिसकी लागत लगभग ₹2900000 है और यह कार्य पीएमसी कराएगी lज्ञातव्य है कि बैगन टावर फैक्ट्री के निर्माण के कारण पांडेपूरा ,हनुमानगढ़ी रोड, चंचल साधु रोड एवं मुख्य मार्केट के निवासियों का जल निकासी का कार्य बाधित था lजलजमाव के कारण सड़कें खराब हो गई हैं, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अजय पांडे, शैलेश तिवारी, राजू राजभर शिवपूजन चौहान आदि लोग उपस्थित थे l






