पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गार्डन रीच इलाके से 27 वर्षीय हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद
कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,
गार्डन रीच इलाके से
27 वर्षीय हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि उसने
भवानीपुर पुलिस स्टेशन को ईमेल भेजकर
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर
आतंकी संगठन अल-कायदा की मदद से
आत्मघाती बम हमले की धमकी दी थी।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक,
यह धमकी भरा ईमेल 14 मई को
सुबह करीब 10:15 बजे मिला था।

इसके बाद साइबर सेल और STF ने
संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह मामला सिर्फ एक धमकी नहीं,
बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए
गंभीर चेतावनी माना जा रहा है।

राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं,
लेकिन लोकतंत्र में धमकी, आतंक और हिंसा की भाषा के लिए
कोई जगह नहीं हो सकती।

अब जरूरी है कि जांच सिर्फ गिरफ्तारी तक न रुके,
बल्कि यह भी सामने आए कि
क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश तो नहीं थी।

बंगाल को अब डर और धमकी की राजनीति नहीं,
कानून के सख्त राज की जरूरत है।

Leave a Comment