तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विजय सोनी
सोनभद्र(सोनभद्र)एनटीपीसी रिहंद परियोजना में शनिवार को उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब पावर टानिक्स कंपनी के श्रमिकों ने सीआईएसएफ तथा विजिलेंस के कुछ जवानों पर बन्द कमरे में हाथापाई और मारपीट का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।घटना की सुबह रविवार अवकास के कारण श्रमिक घर चले गए सोमवार को सुबह डियूटी जाने के लिए मैटेरियल गेट पहुँचे तो सभी को चिन्हित कर पुनःधमकाया गया जिसके बाद दो दिन पहले अकारण पीटे गए श्रमिकों में गुस्सा भड़क गया और गेट पर ही पुनः श्रमिक हंगामा करने लगे।श्रमिको का कहना था कि प्लांट के अंदर से उन पर केबल चोरी का आरोप लगाया गया और इसी बात को लेकर कुछ जवानों द्वारा उनके साथ मारपीट तथा अभद्र दुर्बयवहार किया गया जब कि वह लोग निर्दोष हैं।
घटना के बाद सैकड़ों मजदूर आक्रोशित होकर सोमवार 11 बजे पुलिस स्टेशन बीजपुर पहुँचे जहा श्रमिकों को थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने यह कह कर समझाया कि मामला शनिवार का है बावजूद मामले की जांच की जाएगी ऒर किसी भी ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।मजदूरों का कहना था कि जब गेट के पास हमलोग मीडिया के सामने अपनी बात रखने पहुंचे तो उनके साथ सीआईएसएफ जवानों द्वारा रोकने और धक्कामुक्की की कोशिश की गई।श्रमिकों ने मांग की है कि जिन लोगों ने उनके साथ हाथापाई की है वह लोग सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और प्लांट के अंदर में श्रमिक नही चोर केबल चोरी करते होगें जिनकी पहचान जगह जगह लगाए गए सीसी कैमरे में होगी सीआईएसएफ को अपनी जांच एजेंसी पर विश्वास करना चाहिए घटना की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए न कि निर्दोष श्रमिकों पर लाठी बरसाना चाहिए।श्रमिकों ने आरोप लगाया कि परियोजना प्रगति और प्लांट निर्माण के हीत में सीआईएसएफ जवानों तथा बिजलेंश कर्मियों द्वारा मारपीट ठीक नही है इसकी शिकायत ऊपर तक दर्ज कराई जाएगी।






