अस्पतालों को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस पीसीसी सदस्य ने निकाली पदयात्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर। सरकारी अस्पतालों को सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई है। आठवें दिन यात्रा पथरा, करहिया होते हुए सेवराई पहुंचा।
लोगों को सम्बोधित करते हुए फरीद अहमद गाजी ने कहा कि बारा, भतौरा, गहमर, करहिया तथा भदौरा आदि जगहों पर सरकारी अस्पतालों की उपेक्षा चिंताजनक जनक है। जिला चिकित्साधिकारी, जिलाधिकारी का यह दायित्व है कि निरीक्षण कर इनकी दशा सही कराए। आज के दौर में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सिनेशन के साथ ही अन्य सुविधाएं बहाल करने की जरुरत है। तीसरी लहर की क्या तैयारी है, यह जनता पूछ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक बीमार अस्पतालों का इलाज नहीं होगा मेरी यात्रा जारी रहेगी। भले ही मुझे गाजीपुर से गाजियाबाद जाना पड़े। यात्रा में वंशनारायन, पिंटू कुशवाहा, नसीम, पंकज कुमार, जितेंद्र, विरेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]