नगर पंचायत रेणुकूट द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर वार्ड नंबर 13 के सभासद प्रतिनिधि शम्भु सिंह खरवार की चहुं ओर प्रशंसा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र के रेणुकूट नगर पंचायत में विकास कार्य को लेकर तमाम जन चर्चाएँ चल रही है चुकी नगर पंचायत के पुराने परिशिमन वार्ड में कही जमीन न होने से विकास के कार्य हो नहीं पा रहे थे वहीं खाड़ पाथर क्षेत्र को परिशिमन में शामिल होने के बाद काफी काम हुए ।चाहे प्रधानमंत्री आवास हो,सड़क,नाली, साफ सफाई की व्यवस्था हो नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य से वार्ड नंबर 13 के खाड़ पाथर क्षेत्र के रहवासियों में खुशी का माहौल है।

नगर पंचायत रेणुकूट के वार्ड 13 खाडपाथर में स्थित बंन्घे पर छठ घाट, सामुदायिक शौचालय , आश्रय स्थल के साथ हाई मास्क लाइट व विद्युतीकरण के कार्य का एक करोड़ चालिस लाख ( 14000000.00)की लागत से होने वाले सुंदरीकरण के कार्य के निर्माण को लेकर माननीय मंत्री संजीव गोंड जी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल जी, मान सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह की भी स्थानीय निकाय के लोगो ने आभार जताया।वही भूमि पूजन के साथ कार्य प्रारंभ हो चुका है बन जाने के बाद क्षेत्र की बदहाल दशा बदल जाएगी।

वही स्थानीय निकाय वार्ड नंबर 13 के सभासद प्रतिनिधि शम्भू सिंह खरवार ने नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है ।और स्थानीय निकाय के लोगो ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता सिंह व पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा हमारे नगर में जो भी कार्य कराए जा रहे है सराहनीय है हमारे वार्ड नंबर 13 में जो भी गली चौराहे है बढ़िया लाइट,निरंतर साफ सफाई,पानी, व सबसे जरूरी इस बरसात में पानी के निकास की व्यवस्था शानदार तरीके से की गई है हम सब बहुत संतुष्ट है और अपने वार्ड की सभासद गीता सिंह खरवार और उनके पति शम्भु सिंह खरवार द्वारा बड़े ही लगन और मेहनत से हम सबके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना अहम योगदान प्रदान किया जा रहा है ।

Leave a Comment