16448 भर्ती के अध्यापकों ने चयन वेतनमान की मंजूरी की मांग कर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। 16448 शिक्षक भर्ती 2016 बैच के चयनित अध्यापकों ने आज बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम को एक ज्ञापन सौंपकर अपने दस वर्षीय चयन वेतनमान की स्वीकृति की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि वे दिनांक 31 अगस्त 2016 को सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्त हुए थे और निरंतर तथा संतोषजनक सेवा पूरा कर 31 अगस्त 2026 को सेवा के 10 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इस अवधि पूरी होने पर उन्हें चयन वेतनमान स्वीकृत कराने का अधिकार प्राप्त हो गया है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि 16448 भर्ती बैच के समस्त चयनित अध्यापकों का चयन वेतनमान तुरंत प्रभाव से स्वीकृत किया जाए और संबंधित कार्यवाही के निर्देश दिए जाएं। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भोलानाथ अग्रहरि, ब्लॉक मंत्री लोकपति वर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment