तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान चाकूबाजी की *घटना में भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन गंभीर रूप से घायल हो गए।* इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। इस घटना में भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि- वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही भूपेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में दुख का माहौल है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वही पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर जांच में जुटी है चाकूबाजी के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।






