तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मिर्जापुर
अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गरौड़ी चौराहे के पास बुधवार को देर रात बाइक से टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई।
अहरौरा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी सूरज मोदनवाल(36)पुत्र राधेश्याम उर्फ जंगली घर से अदलहाट किसी काम से आया था,गरौड़ी चौराहे के पास सड़क पार कर रहा था इसी दौरान नरायनपुर से अहरौरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।जिससे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गये। मृतक के भाई मदनगोपाल के तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर, शव का पंचनामा करने के बाद पीएम हेतु चुनार भेज दिया।





