J&K: टेरर फंडिंग केस में NIA की सबसे बड़ी कार्रवाई, 14 जिलों के 45 ठिकानों पर रेड

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

टेरर फंडिंग (Terror Funding) मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है. इस सिलसिले में जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. एजेंसी सूत्रों ने बताया कि टेरर फंडिंग केस में ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में NIA जम्मू-कश्मीर के 14 से ज्यादा जिलों में छापेमारी कर रही है, जिसमें जम्मू (Jammu) भी शामिल है.
दक्षिण कश्मीर में भी इसी सिलसिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हो रही है. इसी दौरान जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-E-Islami) के ठिकानों पर की जा रही है. केंद्र सरकार ने 2019 में इस संगठन पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी जम्मू-कश्मीर में संगठन की गतिविधियां चल रही थीं. जमात एक पाकिस्तान और अलगाववाद समर्थक संगठन है, जो प्रतिबंध के बावजूद काम कर रहा था.

Leave a Comment