तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
एथलीट ओलंपिक खेल 2021 टोक्यो में भाग ले रहे 127 भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान मे आज रविवार को भाजयुमो गाजीपुर द्वारा जिला उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व मे स्वामी विवेकानंद पार्क वंशी बाजार से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिश्रबाजार पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा तक 2 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।जहाँ पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर दौड़ का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि ओलम्पिक खेल मे भारतीय खिलाड़ियों के असीम और अतुलनीय प्रतिभा का नैसर्गिक वेग से लगातार भारत को सफलता की ओर अग्रसर है।देश 41 वर्ष बाद हाकी मे पदक प्राप्त कीया मीराबाई चानू ने गर्व से भारतीयों का मस्तक ऊँचा किया इस उत्साह से टोक्यो में भारत को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा की भारत के 127 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं मे भाग लिया है और भारत का नाम दुनिया में रौशन करते हुए स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक जितते हुए तिरंगे का सम्मान और गौरव बढा रहे है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा की देश मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है तथा भाजपा नेतृत्व की सरकार खिलाड़ियों के प्रति समर्पित होकर उनका उत्साहवर्धन कर रही है।
विश्वप्रकाश अकेला ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता,मयंक जायसवाल,अविनाश सिंह,अमरनाथ शर्मा, हर्षित सिंह, चंदन बिंद,विशाल पांडेय,विनय श्रीवास्तव, अनुज रघुवंशी, उत्कर्ष मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






