अर्द्धविक्षिप्त महिला को बीजपुर पुलिस ने बृद्धा आश्रम में दाखिल कराने की कार्रवाई की

925710-team-india.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता

बीजपुर – सोनभद्र

स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर परिक्षेत्र मौजूद एन टी पी सी रिहंदनगर के स्वागत गेट पर गुरुवार की सुबह मिली लगभग 65 वर्षीय एक अर्द्धविक्षिप्त महिला को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर देवतानन्द सिंह ने दरियादिली का परिचय देते हुए उसे पूछताछ के बाद जनपद में बने बृद्धा आश्रम सलखन में भर्ती करवाने की कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान बीजपुर दसमति गुप्ता के पति विश्राम सागर गुप्ता ने बीजपुर पुलिस को गुरुवार की सुबह सूचना दिया कि स्वागत गेट पर एक अर्द्धविक्षिप्त महिला पड़ी है। सूचना पाकर थाना के उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय हमराही महिला आरक्षी उमावती के साथ जब स्वागत गेट पर पहुँचकर महिला से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मंजू देवी पत्नी प्रेम सिंह बताया। साथ ही साथ उसने अपने आप को प्रेमनगर कलेक्ट्रेट के सामने, आगरा की निवासिनी बताया।

About the Author

Leave a Reply