तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ के कहर से सबसे ज्यादा रेवतीपुर ब्लाक प्रभावित है। रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख अजिताभ उर्फ राहुल राय आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रेवतीपुर, नगदीलपुर, कल्याणपुर, रामपुर, गोपालपुर, नसीरपुर का नाव से भ्रमण किया और बाढ़ पीडि़तों की समस्याएं सुनी। राहुल राय ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताय कि बाढ़ पीडि़तों को हर संभव सहायता मिलेगी। इसके लिए हमने क्षेत्रीय अधिकारियों से वार्ता कर लिया है। उन्होने कहा कि किसी बाढ़ पीडि़त की समस्या हो वह उनसे संपर्क करे उनकी हर समस्याएं दूर होंगी। उन्होने कहा कि बाढ़ पीडि़त गांव में मेडिकल की टीम और पशुओं के चारे के लिए व्यवस्था किया जा रहा है।






