जंगीपुर गंगा में आई बाढ़ से छोटी नदिया भी उफान पर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

जंगीपुर गंगा में आई बाढ़ से छोटी नदिया भी उफान पर है। इन नदियों से सटे तमाम गांव में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव में शुक्रवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। स्थानीय विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार मिट्ठापारा गांव निवासी वीरेंद्र यादव का मकान बेसो नदी में आई बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। उसकी दस वर्षीय पुत्री रुचि आज दोपहर में बाढ़ के पानी में नहा रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला। इससे घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Comment