जन जन तक कांग्रेस की बात को पहुंचाना ही है लक्ष्य- कौशलेश पाठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अनुपम कुमार

जुगैल – सोनभद्र

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे तीन दिवसीय जय भारत महा सम्पर्क अभियान के दूसरे दिन भी प्रदेश भर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क जारी रहा, इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के घोरावल विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया के सरेहवाँ टोला में प्रवास कर रहे जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में प्रभातफेरी कर प्राथमिक विद्यालय सरेहवाँ पर श्रमदान किया गया। विद्यालय की साफ सफाई के बाद भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 77वीं जयन्ती मनाई गई, इस दौरान राजीव गांधी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके विचार गोष्ठी आयोजित की गई,इस दौरान कौशलेश पाठक ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे,भारतीय डिजिटल क्रांति के जनक राजीव गांधी जी के सेवा और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता,18 वर्ष में मतदान,ए०टी०एम०,सुपर कम्यूटर ,नवोदय विद्यालय जैसी तमाम जनहित की योजनाएं व योगदान राजीव जी की ही देन है,। इसके अंतर्गत गांव के सम्मानित नागरिकों, पूर्व प्रधान,आशा कार्यकत्री व रसोइयों को प्रियंका गांधी जी द्वारा भेजा गया सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष भगवान सिंह ने की व संचालन मृदुल मिश्रा ने किया।
उक्त अवसर पर शांति प्रकाश देव पाण्डेय,रामलाल तिवारी,रामगणेश,रामजियावन बैगा,अजय,रामबचन,रामजियावन, अमरनाथ,इस्पेक्टर, शंकर सिंह ,सोनकली,सैक्डो ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply