तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर ब्लाक के सदर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल समेत दर्जन भर प्रधानों को अच्छे कार्य के लिए जिले पर आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को मिशन सक्ति के तहद सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि नेवर पुर ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल कम समय में गांव के विकास के लिए पहल की है और गांव में हर कार्य को कम समय में किया । अपने ग्राम में कोविड-19 को देखते हुए हर साफ सफाई को लेकर जागरूप किया है साथ ही विकास कार्यों पर ग्राम प्रधानों ने कार्य को संपन्न किया ।






