एकल अभियान के तत्वाधान में थाना कोन आचार्या बहनों के द्वारा सुरक्षा कर्मियों के कलाई में बाधा रक्षा सूत्र

927465-bjp.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

कोन-दुद्धि/सोनभद्र

एकल विद्यालय अभियान भाग विंध्याचल अंचल रेणुकूट संच कोन आज दिनांक 22 अगस्त 2021को एकल अभियान के तत्वाधान में थाना कोन आचार्या बहनों के द्वारा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर देश समाज राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए अपील की और साथ में ही सुरक्षा में तैनात भाई बहनों को इस पर्व की कमी महसूस ना हो सके इसके लिए बहनों ने तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांध कर स्नेह प्रकट किया, इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री रामनारायण उप निरीक्षक श्री राजेश मौर्य दीवान श्री मनोज कुमार सिंह कांस्टेबल विनोद कुमार जिलेदार यादव,संजय चौहान,रमेश यादव विकास कुमार सहित जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया है उपस्थित रहे संच समिति अध्यक्ष श्री ब्रिज कुमार जायसवाल,सचिव श्री शिवकुमार जी संजय जैस्वाल जी मनीष जायसवाल अन्य समिति बंधु उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित रहे केंद्रीय सदस्य आरोग्य योजना श्री अमरेश कुमार चौबे जिन्होंने रक्षाबन्धन के महत्व को सुरक्षाकर्मियों के बीच प्रस्तुत किये । उपस्थित रहे श्री मुन्नीलाल जी सन्नच प्रमुख श्री देवकुमार जी,श्री राधेश्याम जी श्री अनिल कुमार जी एवम आचार्य बहने उपस्थित रही संगीता देवी अनिता देवी सुषमा देवी सुचिता देवी सोना देवी गुंजा,योगिता बहने उपस्थित रही।

About the Author

Leave a Reply