चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अमरनाथ शर्मा

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा शीतला चौक कस्बा राबर्ट्सगंज के पास संदिग्घ वाहन/व्यक्तियो की चेकिंग किया जा रहा था कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की चण्डी होटल के आगे ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर एक व्यक्ति दो बोरों मे चोरी का माल लिए खड़ा है कही जाने के फिराक मे वाहन का इन्तजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर 01 नफर अभियुक्त राजन बाबू पुत्र सुपुत राम निवासी अम्बेडकर नगर कस्बा व थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो बोरो में 01 अदद एल0ई0डी0 टी0वी0 52 इंच ,01 अदद विडियो कैमरा सोनी कम्पनी व 02 अदद डीजिटल फोटो कैमरा निकान कम्पनी का बरामद किया गया । बरामद माल के बारे में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि मै अपने साथी सिन्टू पुत्र छेदीलाल निवासी पकरी थाना राबर्ट्सगंज के साथ मिलकर 20/21.08.2021 की रात मे सीढ़ी के ऊपर लगे सीमेन्ट सीट को तोड़कर मकान मे घुसकर अम्बेडकर नगर मोहल्ले से चोरी किया था जिसे आज बाहर बेचने के लिए ले जा रहा था । बरामद माल मु0अ0सं0 451/21 धारा 457,380 भा0द0वि0 से संबंधित है । मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि0 की वृद्धि कर अभियुक्त राजन बाबू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

Leave a Comment