एकतरफा प्यार के इज़हार का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग्रामीणों ने पीटकर कर दी हजामत, पुलिस ने भेजा जेल।

गाजीपुर से है। जहां आज एक युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि ये वीडियो भांवरकोल थाने के एक गांव का है। हालांकि पुलिस ने भी जांच में दोषी पाते हुए मजनू मोहित यादव को जेल भेज दिया है, जिसकी पुष्ष्टि एसपी गाज़ीपुर ने भी की।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ढेर सारे लोग जिसमें महिलाएं और आम जनमानस एक युवक को गाड़ी से उतार कर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उस वक्त किसी ने शूट कर लिया, जब ग्रामीणों ने युवक को युवती के घर पहुँचकर प्यार का इज़हार करते देख लिया और मौजूद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर करवाई की और जेल भेज दिया।

मामला भांवरकोल थाने के शाहपुर मड़ई गांव का है जिसमें उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब ग्रामीणों ने एक दिल फेंक आशिक को उनके गाँव की लड़की के साथ प्यार का एक तरफा इजहार और जबरदस्ती करते देखा। युवक पर पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज है।बताया जा रहा है कि आरोपी मोहित यादव पुत्र ज्ञानचंद यादव, पखनपुरा भांवरकोल गाज़ीपुर का निवासी हैं और पेशे से टैक्सी ड्राइवर है, युवती को कही टैक्सी से ले जाने के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई थी। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसकी पूरी हजामत भी कर दी थी, उसके बाद सूचना पर पुलिस ने पहुंच उसे हिरासत में ले लिया,जहाँ से उसको भांवरकोल थाने लाया गया।कानूनी कार्रवाई करने के साथ युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन मजनू के वायरल वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। इस संदर्भ में एसपी गाज़ीपुर डॉ ओमप्रकाश सिंह ने भी छेड़खानी की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर लड़की के परिजनों ने उसे पीटा सूचना पर पुलिस पहुँच गई थी और उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment