तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – भाष्कर चतुर्वेदी
बभनी – सोनभद्र
बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव मे अग्यात कारण से चौदह वर्षीय युवक अनिल पुत्र देवधारी ने बुधवार की रात सात बजे पलाश के पेड़ मे नायलोन की रस्सी का फंदा बना कर झुल गया ,और अपनी इहलीला समाप्त कर ली।घटना की जानकारी जब परिवार के लोगो को हुयी तो घर मे कोहराम मच गया ।लोगों के मुताबिक शाम को गांव की कुछ महिलाएं नदी की तरफ जा रही थी कि देखा की एक युवक पेड़ से लटका हुआ हैं ।महिलाओ की चिख निकल गयी ।वह सब भागकर गांव मे आयी और घटना की जानकारी गांव के प्रधान को दी। तब तक काफी लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गये ग्राम प्रधान ने घटना की सुचना बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बभनी सब इस्पेक्टर रामायण राम ने लाश को पेड से निचे उतार कर पंचनामा किया व शव का पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा जायेगा।
घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया की शाम को पांच बजे घर से घुमने के लिये कहकर निकला था ।हम लोगों को यह अन्दाजा नही हुआ की उसके मन मे इतना बडा तुफान चल रहा है ।कि वह घुमने नही अपनी जान देने जा रहा हैं।मृतक की मां का तो रो रो कर बुरा हाल हैं।
मौके पर एस आई रामायण राम का कहना है की घटना के सम्बंध मे जानकारी जुटाई जा रही हैं ।कारण क्या हैं इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।






