आग के इस घटना में एक लाख नकदी सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी स्थित किराना मर्चेट की दुकान में बीती देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में मौजूद लोग आग की लपटों से घिर गए। किसी तरह से जान बचाते हुए लोग बाहर निकले। फायर कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने काफी मशक्क के बाद आग पर काबू पाया। आग के इस घटना में एक लाख नकदी सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

मालूम हो कि हैदरगंज गांव निवासी जनार्दन कुशवाहा का हैदरगंज-देऊपुर गांव मार्ग मोड़ पर तीन मंजिला मकान है। उनका बेटा सुरेंद्र कुशवाहा मकान में किराना मर्चेट, जनरल स्टोर व पत्नी को कास्मेटिक श्रृंगार की दुकान चलाता था। रोज की तरह मंगलवार की रात भी दुकान बंद कर परिवार के साथ मकान के दूसरे तल पर सो गए। रात करीब साढ़े 10 बजे से शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। परिवार के लोग आग से अंजान होते हुए सो रहे हैं। इसी दौरान क्षेत्र के महिपालपुर गांव के कुछ युवक जो टेट की परीक्षा देकर वाराणसी से बस द्वारा हैदरगंज चट्टी उतरे। दुकान से आग की लपटे उठता देख वह अवाक रहे हैं। शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और मकान में सोए लोगों को आवाज लगाने लगे। जैसे ही सुरेंद्र के कानों में लोगों की आवाज पहुंची, वह जग गया। आग की लपटों को देख उसके होश उड़ गए। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।

Leave a Comment