उपेन्द्र पाल सिंह के प्रयास से भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए तमाम लोग

– सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ ने सभी को दिलवाई पार्टी की सदस्यता
– सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष ने बनाये संगठन के पदाधिकारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
शाहजहाँपुर – उत्तर प्रदेश

पुवायां विधानसभा से समाजवादी पार्टी के लिए जीजान से मेहनत कर रहे विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह ने भाजपा में सेंधमारी कर दी। उनके प्रयासों से अबतक भाजपा से जुड़े रहे तमाम लोग सपा में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष तनवीर खां, उपेन्द्र पाल सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। साथ ही सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए। सिख समाज के तमाम लोगो ने भी सपा का दामन थाम लिया। गुरुवार को पुवायां स्थित उपेन्द्र पाल सिंह के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां का सभी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा छोड़ आये करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओ को सपा की सदस्यता दिलवाई गई। ये सभी लोग विशेष तिवारी के नेतृत्व में सपा में शामिल हुए। इसी दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफ़ीज अंसारी ने संगठन का विस्तार करते हुए खलील खां को विधानसभा अध्यक्ष, हरेंद्र सिंह और शरणागत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, अजीत सिंह को जिला सचिव, सुखजिंदर सिंह उर्फ लवली को ब्लॉक उपाध्यक्ष बंडा, मुकीम खा को खुटार नगर अध्यक्ष, अजित सिंह को नगर अध्यक्ष बंडा, जावेद मंसूरी को नगर अध्यक्ष पुवायां, केवल सिंह को विधानसभा सचिव, रोहित यादव को ब्लॉक अध्यक्ष बंडा। इसके साथ ही सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष रूपेश पांडेय ने भी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रमोद शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष बनाया। इस मौके पर पुवायां कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के संगठन प्रभारी अनुज पाल ने जिलाध्यक्ष मुजम्मिल खान व पुवायां विधानसभा के प्रभारी उपेंद्र पाल सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप भुल्लर, जगजीत टांडे, राम प्रकाश शुक्ला, आशुतोष वर्मा, नितिन मिश्रा, सुधीर त्रिवेदी, मोनू इदरीसी, विवेक मिश्रा, आरिफ खान, विशाल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, रमनदीप सिंह, श्यामपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment