शैक्षणिक भ्रमण में 18 किसानो ने जल प्रबंधन के तरीके देखे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार

म्योरपुर / सोनभद्र

बनवासी सेवा आश्रम नाबार्ड के सहयोग से म्योरपुर ब्लॉक के फरीपान कलस्टर के तीन गांव फरीपान, सांगोबान, व विश्रामपुर में वर्षा जल संरक्षण व रोजगार बढ़ाने का काम हो रहा है। इस काम में सांगोबान जलाछाजन समिति का महत्वपूर्ण भूमिका है। शनिवार को वाटरशेड के तकनीकि समझ विकसित करने के उददेश्य से “सर्च” संस्था द्वारा संचालित परसाटोला व सतबहनी जलाछाजन समिति के कार्य देखने व समझने 18 सदस्यीय टीम गयी। सर्च संस्था से जुडे़ कार्यकर्ताओं सुरेश भाई, शैलेश विनोद व उपेन्द्र के संयोजन में वहां के विभिन्न गतिविधियो फार्म बंडिग, कंटूर बडिंग, खेत तालाब, ड्रम चेक डेम , खेती करने के तरिके देखा। वहां के परसाटोला व सतबहनी वाटरशेड समिति के साथ आपसी बैठक हुआ।आश्रम परिसर में चल रहे गतिविधियो जैविक खेती प्रयोग व खादी ग्रामोद्योग को देखे। आश्रम मुखिया शुभा बहन समिति के सदस्यों से वाटरशेड कार्यक्रम की बेहतरी पर विस्तार से चर्चा की। शिवशरण भाई बर्मी कम्पोस्ट बनाने तरिके बताए। शैक्षिणक भ्रमण का संयोजन रमेश भाई, ने किया। मौके विमलभाई, रामलखन कोरवा, बेचन भाई, राजेश्वर उपाध्याय, मीना देवी व ई. विशाल कुमार शर्मा आदि रहे।

Leave a Comment