एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार के तबादले के बाद उनकी सारी जिम्मेदारी निभाएंगे डॉ के के वर्मा एवं डॉ शिशिर शैलेश

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में पिछले दिनों तबादला होने के क्रम में जनपद में तैनात एसीएमओ डॉ प्रगति कुमार का तबादला भदोही जनपद के लिए हुआ था। जिन्हें अब मुुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने रिलीव कर दिया है। जिसके बाद उनके पास नोडल की जिम्मेदारी थी। अब इस जिम्मेदारी का निर्वाहन एसीएमओ डॉ केके वर्मा के द्वारा निभाया जाएगा। वही इनके सहयोग के लिए डॉ शिशिर शैलेश चिकित्सा अधीक्षक जिला जेल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नामित किया गया है।

एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि इसके अलावा हाफ़वे होम ,लांग स्टे होम के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु गठित जनपद स्तरीय कमेटी में डॉ शिशिर शैलेश को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment