बिजली विभाग का चला डंडा चेंकिंग के दौरान 43 लोगो पर हुई एफआईआर

‌तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

‌गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

विद्युत वितरण उपखण्ड लालदरवाजा प्रथम के शहरी छेत्र मोहल्ला महुआबाग, मिश्रबाजार, टाउनहॉल सरायगली,काजिटोला, प्रकाश टाकिज आदि जगहों पर सहायक अभियंता श्री शिवम राय के नेतृत्व में विजली चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पूर्व में बकाया पर 29 लोगो पर बिना बिल जमा किये बगैर लाइन जोड़ने पर धारा 138B में मुकदमा एव 14 लोगो पर चोरी से विद्युत उपभोग करने पर धारा 135 में मुकदमा दर्ज किया गया। वही दो लाख बारह हजार रुपये की वसूली की गई। सहायक अभियंता श्री शिवम राय ने आम उपभोक्ताओं से अपील किया कि जितने भी अवैध तरीके से विजली उपभोग कर रहे हैं वे लोग तत्काल अपना अपना कनेक्शन करा लें एव जितने लोगो का बिल बकाया है वे लोग अपना अपना बिल का भुगतान अवश्य कर दे नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सीधे विभागीय कार्यवाही के साथ साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता शशिकांत पटेल डिस्कनेक्शन टीम एवं छेत्र के मीटर रीडर सहित समस्त संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment