मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से तीन घायल ,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर।थाना क्षेत्र बीजपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित पौथीपाथर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मिश्रीलाल (30 वर्ष) पुत्र रामसकल व बसंतलाल (20 वर्ष)पुत्र गोविंद निवासीगण महरीकला तथा अवध कुमार 18 वर्ष पुत्र लल्लन निवासी नेमना गंभीर रुप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा० राजन सिंह पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Comment