कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शांति व्यवस्था हेतु सीओ दुद्धि के नेतृत्व में भीड़भाड़ इलाके में पुलिस लगाई गस्त –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेशानुसार शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक दुद्धि रामआशीष यादव के निर्देशन में थाना अध्यक्ष दुद्धि अपने हमराही साथियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र व कस्बे में गस्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया और संदिग्ध खड़े लोगों से पूछताछ कर सख्त हिदायत दी और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रगटोत्सव पर शासन की मंशा के अनुसार भाई चारे के साथ पर्व मनाएं अगर शांति व्यवस्था भंग करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।सीओ दुद्धि के साथ कोतवाली प्रभारी पूरे मुस्तैदी के साथ नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में चक्रमण करते रहे जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे ।

Leave a Comment