तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्ण नाथ के अंतर्गत ग्राम छतौनिया में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया । कृष्ण जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप जिला प्रभारी विपिन कुमार मिश्रा हिन्दू युवा वाहिनी लखीमपुर खीरी श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गांव की युवा पीढ़ी ने डीजे की धुन के साथ नंदी व भोलेनाथ भगवान, कृष्ण एवं राधा की सुंदर-सुंदर झांकियाँ निकाली। भक्तजनों ने भगवान कृष्ण एवं राधा की झांकियों का दर्शन एवं पूजन अर्चन किया। झांकियों के पीछे पीछे चल रही गांव की युवा पीढ़ी ने डीजे की धुन पर डांस करते हुए सभी ग्राम वासियों का मन मोह लिया।सभी ग्राम वासियों ने झांकियों को देखकर इस कार्यक्रम की आयोजक राजकुमार, दिनेश कुमार की सराहना की और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस प्रकार के कार्यक्रमों में चलने का आश्वासन दिया। भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी मनाया गया जिसमें पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाता है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर भक्त जन भजन कीर्तन करते हुए श्री कृष्ण जन्म की प्रतीक्षा करते हैं।सभी भक्त जन श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं श्री कृष्ण जन्म के बाद पूजा अर्चना व श्री कृष्ण भगवान आरती करके सभी भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया जाता है जिसमें पंचामृत, पंजीरी,मेवा, मिष्ठान आदि प्रसाद सभी भक्तों को वितरित जाता हैं।






