तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
अमवार – सोनभद्र
चौकी क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से लगे गाँवों व जंगल मे आज अमवार चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह ने पीएसी के साथ कांम्बिग कर संदिग्धों की जानकारी लिया| चौकी इंचार्ज ने बताया कि छग सीमा क्षेत्र से लगे सुन्दरी, भीसुर,कोरची, लाम्बी के जंगल मे कांम्बिग के साथ- साथ ग्रामीणों से कहा गया कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल इसकी सुचना चौकी को दे| कांम्बिग मे चौकी के पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी रहे|






