तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
परिषदीय विद्यालयों में चल रहे नामांकन में दुद्धी ब्लॉक को पूरे जिले में नम्बर एक रैंक मिला है।सोनभद्र जिले के 10 ब्लॉकों में दुद्धी ब्लॉक ने प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नामांकन में नम्बर एक रैंक हासिल किया है। बता दें कि परिषदीय विद्यालयों को पढ़ाई के लिए भले ही एक सितंबर से खोला गया है लेकिन नामांकन की प्रकिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी और ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही थी।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों के मेहनत करते हुए दाखिले की बढ़ाते हुए नम्बर पर ला दिया है जिससे बेसिक शिक्षा विभाग के दाखिले में दुद्धी ब्लॉक को नम्बर एक रैंक हासिल हुआ है।दुद्धी ब्लॉक में कई ऐसे विद्यालय भी है जहाँ शत प्रतिशत कार्य किया गया है।जबकि कई स्कूल इंग्लिश मीडियम में भी अपनी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सोनभद्र जिले के 10 ब्लॉकों में दुद्धी ब्लॉक को नामांकन के मामले में नम्बर एक रैंक मिला है।जिले में पहला रैंक मिलना हमारे अध्यापकों की सामुहिक लगन एवं मेहनत का परिणाम है।उन्होंने बताया कि दुद्धी ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालयों की संख्या 218 हैं।जिसमें लगभग अब तक 27 हजार नामांकन हो चुके हैं।गत वर्ष की अपेक्षा इस नामांकन बढ़ा है।कक्षा 5 पास बच्चों का कक्षा 6 में नामांकन कराने में भी भी जिले में पहला स्थान है।






