तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
मितौली – उत्तर प्रदेश
खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे ने विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावन कला ग्राम पंचायत मैं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आवासों के शीघ्र निर्माण के लिए लाभार्थियों को निर्देशित किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव अमीरचंद राणा एवं ग्राम प्रधान चंद्र कुमार सिंह को ग्राम पंचायत में जर्जर कुए मरम्मत के साथ जगत ऊंची करने के लिए निर्देशित किया गया ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान अत्यंत गरीब महिला जमुना देवी पत्नी नत्थू लाल की पेंशन के लिए अमीरचंद राणा ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया खंड विकास अधिकारी मितौली स्पष्ट रूप से कहा विकास कार्यों में मानक के साथ गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए खंड विकास अधिकारी मितौली ने ग्राम पंचायत में निर्मित पंचायत भवन के निर्माण का सत्यापन किया गया वही ग्राम पंचायत में हो रहे वैक्सीनेशन को भी देखा गया प्राथमिक विद्यालय रावण कला का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र मीणा पाल अनुपस्थित मिली दोपहर 12:40 पर मिड डे मील का रजिस्टर भरा हुआ नहीं मिला साथ ही छात्रों का हजारी रजिस्टर भी अधूरा पाया गया ग्राम पंचायत में कोविड टीकाकरण के निरीक्षण के दौरान 260 लोगों को वैक्सीनेशन कराया जाना था 12:00 बजे तक 80 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका था खंड विकास अधिकारी ने नागरिकों से वैक्सीनेशन कराए जाने की अपील की गई प्राथमिक विद्यालय में कुल 48 छात्र उपस्थित मिले विद्यालय की बाउंड्री वाल निर्माण के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में विशेष सफाई अभियान कराए जाने के निर्देश दिए गए छोटे बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया गया साथ ही ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान को गड्ढों को तत्काल भरने के लिए निर्देशित किया गया तथा एंटी लारवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे






