30 किलो गाँजा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

929993-1.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप उपाध्याय

सुकृत – सोनभद्र

सोनभद्र ब्यूरो:-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षक में सायंकाल चौकी सुकृत पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि अहरौरा की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर कुल 04 व्यक्ति आ रहे हैं जिनके पास गांजा है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल फोर्स के साथ बैजू बाबा मन्दिर के पास पहुंचा गया कि थोड़ी देर बार 02 मोटरसाइकिल पर कुल 04 लोग आते दिखाई दिये । पुलिस वालों को देखने के बाद उनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसपर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया । मौके से उनके कब्जे में मौजूद 02 बोरियों में 20 किग्रा एवं 10 किग्रा गांजा ( कुल 30 किग्रा गांजा ) बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्तगण से 01:-आशुतोष सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सहजनी कला खुर्द, थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर
02:- सुदर्शन पुत्र श्यामा निवासी उसरौड़ी, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली
03:-रामभरोस यादव पुत्र जूठन यादव निवासी ग्राम सहजनी कला खुर्द, थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर 04:-सुग्रीव पुत्र श्यामा निवासी उसरौड़ी, थाना बबुरी, जनपद चन्दौली बताया गया ।
बरामद गांजा को कब्जे मे लेते हुए अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्संगज पर मु0अ0सं0 487/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 488/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

About the Author

Leave a Reply